ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: जिले मे बढ रहा है डेंग के मरीज, मचा हड़कंप

Admin

Sat, Sep 1, 2018
प्रवेश गोयल  सूरजपुर-सूरजपुर जिले में डेंगू प्रभावित मरीज मिलना शुरु हो गया है, प्रतापपुर ब्लाक के मायापुर निवासी ओमप्रकाश पैकरा 29 वर्ष को पिछले 15 अगस्त को रह-रह कर बुखार आने पर उसे अंबिकपुर होलीक्रास हास्पीटल भर्ती किया गया था,फिर भी उसकी तबियत सुधार नही होने पर उसे अंबिकापुर के ही निजी हास्पीटल मे भर्ती किया गया जहा पर उसका स्वास्थ्य दिन-प्रति दिन खराब होने  डेगु प्रभावित होने पर परिजनो बिलासपुर के अपोलो हास्पीटल भर्ती कर दिया है दिया है,जहा पर उसका उपचार जारी है,गौरतलब है कि इससे पूर्व डेंगू से एक छात्रा की मौत हो चुकी है हालाकि जिले के स्वास्थ्य महकमा ने उसे डेंगु से मौत नही होना बताया,लिहाजा एक बार फिर से जिले मे डेंगु के मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले मे कई ग्राम ऐसे हैं, जहां बरसात का तकरीबन आधा समय व्यतीत हो जाने के बाद भी विभाग हाथ में हाथ धरे बैठा है, वहीं लोग इसके शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर ग्राम में अभी भी इससे बचने विभाग ने किसी प्रकार की कोई योजना नहीं बनाई है, वहीं न तो वार्डो में फागिंग की व्यवस्था की गई है और ना ही मच्छरों से रोकथाम के लिए फागिंग भी नहीं कराई गई है। यदि इस ओर विभाग जल्द से जल्द कोई पहल नहीं करता है तो आने वाले दिनों में और भी परेशानी बढ़ सकती है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें