ब्रेकिंग

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

सूचना

: डीजे संचालकों पर प्रशासन हुआ सख्त...कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही...

Admin

Wed, Jan 3, 2024

विशाल पटेल

सूरजपुर.   31 दिसंबर 2023 की रात्रि में 10 बजे के बाद तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे संचालकों पर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में रिंकू डीजे भटगांव के 1 नग एम्पलीफायर, 1 नग साउंड मिक्सिंग मशीन व अंजली डीजे जरही के 1 नग एम्पलीफायर को जब्त किया। नियमों के उल्लंघन पर तहसीलदार भटगांव द्वारा छ.ग. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4,5 के तहत डीजे संचालकों पर 1000 रुपये का अर्थदंड व 5000 रुपये का बांड भरवा कर जप्त मशीन को वापस किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए जारी गाइडलाइन का पालन सभी संचालको करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें