ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: डुमरिया में हुआ 60 प्रतिशत मतदान,प्रशासन ने अफवाह पर लगाया विराम...

Admin

Mon, Feb 17, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.    त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान में डुमरिया पंचायत को लेकर तरह तरह के अफवाह फैलाये गए। मीडिया खबरों में अफवाहों का बाजार गर्म रहा, यहाँ हो रहे चुनाव प्रकिया को निरस्त होने की बात तक कह दी। जबकि ऐसा कुछ हुआ नही। यहां के सरपंच पद के दो प्रत्याशियों ने मतपत्र में चुनाव चिन्हों में उलटफेर करने का कथित आरोप लगाया। जबकि निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिनको जो चुनाव चिन्ह दिया गया था वही मत पत्र में छप कर आया है। जाहिर है प्रत्याशियों ने किसी दूसरे चुनाव चिन्ह का प्रचार किया होगा।

एक दूसरे प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह का प्रचार...

सरपंच के पद 4 प्रत्याशी में से 2 प्रत्याशियों ने चुनाव की खुमारी एक दूसरे का चुनाव चिन्ह का प्रचार कर डाला। आज हो रहे मतदान में इन दोनों प्रत्याशियों की आंख खुली तो तरह तरह के बहाने बनाकर हो रहे मतदान को निरस्त करने की जी तोड़ कोशिश की। जबकि केंद्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो अपने अगली प्रकिया में है । यहाँ डुमरिया में हुआ 60 प्रतिशत मतदान हुआ और प्रशासन ने अफवाह पर लगाया विराम लगा दिया है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें