ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: डेंगू से बचाव के लिए नगरपालिका ने चलाया सफाई अभियान

Admin

Fri, Sep 7, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- डेंगू से बचाव के लिए नगरपालिका के द्वारा नालियों की सफाई और दवा का छिड़काव वृहद रूप से कराया जा रहा है। नगरपालिका ने इस कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश जारी किया  है। नपा कर्मियों ने नगर के सभी वार्डों में बजबजाती नालियों समेत आस-पास उगे घासों की सफाई कर दवाई का छिड़काव करने में जूट गए हैं। डेंगू से बचाव के लिए नगरपालिका सीएमओ घनष्याम शर्मा के नेतृत्व में नगर के सभी वार्डो में मुनादी, फ्लैक्स एवं पम्पलेट बटवाकर सावधान कराई जा रही है एवं नगर के सभी वार्डों में लार्वाहिट का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही इसे लेकर नगरपालिका के कर्मचारियों की विषेष टीम बनाकर लोगों के घरों में पम्पलेट के माध्यम से डेंगू की जानकारी देकर उससे बचाव हेतु बताया जा रहा है कि वे अपने आस-पास पानी एकत्रित नहीं होने दे, कचरे को सार्वजनिक स्थल पर व नालियों में नहीं डाले, सोते समय नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें साथ ही ऐसे कपड़े पहने जिससे शरीर के पूरे अंग ढके रहें, पानी की टंकियां व खाने पीने के चीजों को अच्छे से ढक कर रखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें