ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन आरक्षण की कार्यवाही 17, 18 व 19 दिसंबर को...

Admin

Sat, Dec 14, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
  जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रवर्गवार आरक्षण तथा लाट निकालकर महिला आरक्षण की कार्यवाही 17 दिसंबर को जिला पंचायत सभा कक्ष सूरजपुर में, 11 बजे से तथा सरपंच एवं ग्राम पंचायतों के वार्डों का प्रवर्ग वार आरक्षण की कार्यवाही 18 व 19 दिसंबर को, संबंधित जनपद पंचायत के सभा कक्ष में 11 बजे से आयोजित होना है। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम अनुसार कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, विकास खंड कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं ग्राम पंचायत में चस्पा करने हेतु विहित अधिकारी के हस्ताक्षर से प्रकाशित किया गया है ।

19 दिसंबर को वार्डो का होगा आरक्षण....

सूरजपुर के नगरीय निकायों क्रमशः नगर पालिका परिषद् सूरजपुर, नगर पंचायत जरही, नगर पंचायत भटगांव, नगर पंचायत विश्रामपुर, नगर पंचायत प्रतापपुर के वाडों का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) 1994 के प्रावधानों के तहत् 19 दिसंबर को जिला कार्यालय सभाकक्ष में सम्पन्न कराया जाना है।  जिसका समय नगर पालिका परिषद सूरजपुर का 12ः30 से 1ः30 बजे तक, नगर पंचायत जरही का 1ः30 से 2ः30 बजे तक, नगर पंचायत भटगांव का 2ः30 से 3ः30 बजे तक, नगर पंचायत बिश्रामपुर का 3ः30 से 4ः30 बजे तक, नगर पंचायत प्रतापपुर का 4ः30 से 5ः30 बजे तक जिले के सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से अपील है उक्त तिथि को निर्धारित समय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें