ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: दुर्गापुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समाधान  शिविर, 200 आवेदन प्राप्त हुए....

Admin

Fri, Dec 6, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  विकासखण्ड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत जनपदों के ग्राम स्तर के शिविर में आवेदन प्राप्त किए जाते है। साथ ही शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके आवेदन का निराकरण किया जाता है। आयोजित शिविर में 200 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है। शिविर में कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि उन क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याओं को जानने के साथ ही उसे निराकृत किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन- प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या, जरूरत, मांग को यथा समय समाधान किया जाए ताकि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों का वर्णन भी किया और सूरजपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने के सहयोग की अपील की। इस दौरान अजय श्याम, श्रीमती शिंगारो बाई, जगमोहन सिंह अन्य संबंधित अधिकारीगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें