ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: दुसरे दिन अवैध परिवहन & उत्खनन पर 8 वाहन जप्त..

Admin

Sun, Jan 30, 2022


विशाल पटेल

सूरजपुर.  राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध परिवहन एवं उत्खनन के मामलों में आज दुसरे दिन 8 वाहन जप्ती की कार्रवाई की गई. खनिज विभाग ने 5 ट्रैक्टर जप्त की गई जिसमें रेत के 1 वाहन, ईंट के 1 वाहन तथा गिट्टी के 3 वाहन तो वही सूरजपुर एसडीएम ने 1 ट्रैक्टर रेत प्रेमनगर व 1 ट्रैक्टर रेत, भैयाथान एसडीएम ने 1 ट्रैक्टर रेत लोड गाड़ी जप्त किया है. कुल 8 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर थाना को सुपुर्द किया गया. गौरतलब है कि जिले में रेत घाट पर नियमो के विपरित रेत का अवैध खनन को लेकर मारपीट की घटना भी हो चुकी है नाराज ग्रामीणों का गुस्सा नमदगिरी में फुटा था. हाल फिलहाल जिला प्रशासन की कार्यवाही में भी भेदभाव देखा जा रहा है. कई रेत घाट पर नियमो के विपरित बडे मशीन लगाकर रेत का खनन जोरो पर है. गांव की सडके क्षतिग्रस्त हो रही है तो वही पुल पुलिया जर्जर हो रहे है. रेत माफिया नदी का सीना छलनी कर रेत की मनमानी निकासी कर परिवहन में लगे हुये है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें