ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: देवनगर व रामानुजनगर मंडल में भाजयुमो कि बैठक संपन्न

Admin

Sun, Jul 29, 2018
प्रवेश गोयल  सूरजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के देवनगर एवं रामानुजनगर मंडल की बैठक भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमित साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता, महामंत्री संत सिंह, जिला मंत्री दीपक गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई। सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। अतिथि देवो भवः की परम्परा को आत्मसात करते हुए मंडल अध्यक्ष बजरंग गुप्ता, अशोक यादव ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव हमारे सामने खड़ा है, जो भी दिशा निर्देश पार्टी आप लोगों को दे रही है इसका अनुपालन आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। शक्ति केंद्र मतदान केंद्रों पर होने वाली बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है इसे पूरी तन्मयता से करें। बूथ जीता तो चुनाव जीता इस बात को गांठ बांध लें, अगर आप ईमानदारी से मतदान केंद्रों पर कार्य करते हैं तो ऐसा कोई दल नहीं है जो आप को परास्त कर सके। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति इसके उपरांत जिला कार्यसमिति और आज मंडल कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई है। मंडल कार्यसमिति की बैठक में शक्ति केंद्र के बैठकों हेतु प्रभारी तय किए गए हैं उसके उपरांत मतदान केंद्रों की बैठक संपन्न होनी है। सभी मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्रों की बैठक में आवश्यक रूप से जाएं। साथ ही वालेंटियर बनाने के कार्य को भी गति प्रदान करें। वॉलंटियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित है जो पूरा किया जा रहा है। मिलेनियम वोटर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है नए मतदाताओं को इससे जोड़ें। कार्यक्रम को संत सिंह, दीपक गुप्ता, अशोक यादव,बजरंग गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित शर्मा और राजेश साहू ने किया। इस दौरान अनुज शर्मा सुनील साहू सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक एवं कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें