ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: देवी दर्शन करने जा रहे युवक की नदी में डूबने से मौत...

Admin

Wed, Apr 9, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. ओड़गी विकास खंड के कुदरगढ़ इंदरपुर मुख्य मार्ग में स्थित गोखनई नदी में कुदरगढ़ देवी दर्शन करने जा रहे युवक की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना आज सुबह की बताई जा रही हैं। जानकारी अनुसार अम्बिकापुर के चांदनी चौक खुटरापारा के रोहित जायसवाल 18 वर्ष व भाई रिशु जायसवाल अपने परिवार के साथ कुदरगढ़ देवी धाम में माता रानी का दर्शन करने जा रहे थे। तभी वे इंदरपुर कुदरगढ़ मुख्य मार्ग में स्थित गोखनई नदी पर नहाने के लिए उतरे। इस मार्ग पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है जहां पर ठेकेदार के द्वारा भारी मात्रा में रेत निकाल कर नदी को गड्ढा हो गया था। रोहित व रिशु परिवार के साथ वही नहा रहें थे। नदी के गड्ढे का पानी का अंदाजा नहीं लग पाया कि कितना पानी का गहराई है। उसी में रोहित व रिशु जायसवाल डुबने लगें। डूबते देख उसके पापा कन्हैया जायसवाल बचाने लगें जिसमें किसी तरह दोनों को बाहर निकालें। फिर तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले गए। जहां पर रोहित जायसवाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व रिशु जायसवाल की जान बच गई। बहरहाल परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह घटना निर्माण करा रहें ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है वहां कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं लगाया गया है। ऐसे में परिजन शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें