ब्रेकिंग

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

सूचना

: दो बूंद जिंदगी की...राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से 21 जनवरी तक...127122 से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक....

Admin

Sat, Jan 18, 2020

राजेश सोनी
सूरजपुर- 19 से 21 जनवरी राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसकी तैयारी ब्लॉक स्तर तक कर ली गई है। जिसमें 19 जनवरी 2020 दिन रविवार को बूथस्तर पर तथा 20 एवं 21 जनवरी 2020 घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।
जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग एक लाख सत्ताईस हजार एक सौ बाईस, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराख दी जायेगी जिसके लिए 725 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2336 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ, रेलवे स्टेषन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायगे। जिले से उक्त अभियान की सतत् निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डों हेतु माॅनिटरिंग टीम का गठन किया गया है, उक्त टीम के द्वारा 19 जनवरी 2020 को बूथ लेबल पर भ्रमण तथा 20 एवं 21 जनवरी 2020 को घर-घर भ्रमण कर उक्त अभियान की सतत् निगरानी की जायेगी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 आर0एस0 सिंह तथा डाॅ0 अजय मरकाम (जिला टीकाकरण अधिकारी) की देख-रेख में जिले की टीम भ्रमण कर उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें