ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: दो भाइयो के बीच जमीन विवाद में 3 की हत्या, आरोपी फरार...

Admin

Fri, Jan 10, 2025

राजेश सोनी

सूरजपुर.  जमीन विवाद में 3 लोगो कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है, घटना जिले के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम जगन्नाथपुर की है| आज दोपहर जमीन विवाद को लेकर 2 भाइयों के परिवार के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया जिसमे तीन लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की विवेचना में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों में लगभग 10-12 लोग शामिल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर विकासखंड के खडग़वां चौकी के गाँव जगन्नाथपुर के डुबकापारा निवासी टोप्पो परिवार के 2 भाइयों बीच जमीन बंटवारे का लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज शुक्रवार दोपहर एक पक्ष के माघे टोप्पो 60 वर्ष, पत्नी बसंती टोप्पो 53 वर्ष, पुत्र नरेश टोप्पो 31 वर्ष के साथ के साथ विवादित भूमि पर जुताई करने पहुंचा था। इसकी जानकारी जब दूसरे पक्ष के परिवार को लगी तो वे लाठी, डंडे कुल्हाड़ी से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढऩे पर दूसरे पक्ष के परिवार के लगभग 10 लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे बसंती टोप्पो, पुत्र नरेश टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई तो वही माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गई। खूनी खेल की सूचना मिलते ही खडग़वां पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपीयो की पतासाजी में जुट गई है।बहरहाल जमीनी विवाद में एक परिवार के 3 लोगो की मौत पर पूरा गांव स्तब्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें