ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

:  धान उपार्जन केंद्र में मिल रही सुविधाओं की कृषक ने की तारीफ,102.40 क्विंटल धान किया विक्रय...

Admin

Fri, Nov 29, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के धान खरीदी केन्द्रों में सुगमतापूर्वक धान खरीदी हेतु चाक-चौबंद व्यवस्था की सूरजपुर जिले के किसानों ने सराहना की है। जिले के किसानों ने धान खरीदी केन्द्रों में शासन द्वारा की गई जरूरी व्यवस्था के अलावा 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय को अत्यंत दूरदर्शी व किसान हितैषी बताया है।छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए जिले के ग्राम करवा के किसान खूबसूरती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री साय द्वारा 3100 रुपये की दर पर धान खरीदी का निर्णय लेकर कृषको के श्रम को सम्मानित करने का अभिनव कार्य किया गया है। उनके द्वारा समिति में 102.40 क्विंटल धान विक्रय किया गया हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम किसान काफी मेहनत कर फसल उगाते है  जिसे कटाई और मिंजाई के पश्चात विक्रय हेतु धान खरीदी केन्द्र लाते हैं। धान खरीदी केंद्र में इस बार की गई व्यवस्था से हम किसानों को काफी खुशी हुई है। धान खरीदी केन्द्र लटोरी में अपने धान की बिक्री करने के पश्चात् व्यवस्था की सराहना करते हुए कृषक बंधु ने खुशी-खुशी बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को धान विक्रय करने में काफी सहूलियत मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें