ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: धान उपार्जन केन्द्रों में सुविधाओं से किसान प्रसन्न, कृषको ने खुशी जाहिर की...

Admin

Tue, Nov 26, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी का कार्य जारी है। पंजीकृत किसानों से जिले के 54 उपार्जन केन्द्रों में  धान खरीदी की जा रही है। सभी उपार्जन केंद्रों में समिति में द्वारा किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे जिले के किसान में ख़ुशी है।  गौरतलब है कि किसानों के उपज का वास्तविक मूल्य देने के लिए राज्य शासन द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं से किसान खुश नजर आ रहे है। किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदी कर शासन उन्हें आर्थिक रूप से संबल बना रहा है।  जिले के भैयाथान विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र भैयाथान आए घनश्याम सिंह ने बताया कि वे 80 क्विंटल धान लेकर आए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3100 क्विंटल की दर से धान खरीदी करने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इसे शासन की यह बहुत अच्छा योजना बताया। जिससे सभी किसानों को बहुत अच्छा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा इस धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने आए अशोक बताते हैं कि धान उपार्जन केंद्र में उनके पिता जी के साथ 18 क्विंटल धान लेकर आए हैं। उन्होंने  धान उपार्जन केंद्र में समिति द्वारा धान खरीदी को लेकर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर खुशी जाहिर।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें