ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: धान बिक्री के लिए आए किसानों को फूल माला पहनाया...सहकारिता मंत्री ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण...

Admin

Mon, Nov 28, 2022

सूरजपुर.    स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धान खरीदी केंद्र जयनगर का निरीक्षण किया उन्होंने  धान बिक्री के लिए आए हुए किसानों का फूल माला से सम्मान किया तथा धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था के संबंध में उपस्थित किसानों से चर्चा की, जिसमें किसानों ने धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की.
        धान खरीदी केंद्र में प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय नोडल,सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है सभी केंद्रों में किसानों के बैठने के लिए स्थान, पीने का पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है,जिसके संबंध में मंत्री ने किसानों से चर्चा की तथा धान बिक्री की राशि के भुगतान प्राप्त होने के संबंध में भी किसानों से प्रश्न किया। जिस पर किसानों के द्वारा भुगतान व्यवस्था तथा खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्था पर खुशी जाहिर की गई। गौरतलब है कि जिला सूरजपुर में 28 नवंबर की स्थिति में कुल पंजीकृत 57328 किसानों में से 2225 किसानों से कुल 89164 क्विंटल की धान खरीदी की जा चुकी है, जिनमें से 57 प्रतिशत धान का उठाव भी खरीदी केंद्रों से किया जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें