ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन...

Admin

Fri, Jan 24, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में पंचायत के सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी सी सोनी एवं शम्भू निषाद ने नामांकन की सम्पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होने बताया कि नाम निर्देशन फार्म पंच के लिए प्रारूप 4क में सरपंच हेतु प्रारूप-4ख, जनपद पंचायत सदस्य हेतु प्रारूप-4ग में एवं जिला पंचायत सदस्य हेतु प्रारूप 4घ में सबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर के ऑफिस में प्रस्तुत करना होगा। वार्ड पंच को छोड़कर अन्य पदो हेतु विहित प्रारूप में पूर्णत भरा हुआ शपथ पत्र संलग्न करना होगा। जो प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट, पब्लिक नोटरी द्वारा सत्यापित हो। कोई अभ्यर्थी अधिकतम दो नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकता है। जिसके लिए 01 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी। नामांकन दिवस में नामांकन का समय 10ः30 से 03 बजे तक रहेगा। इस हेतु निक्षेप राशि वार्ड पंच के मामले में 50 रुपये सरपंच के मामले में 1000 रुपये जनपद पंचायत सदस्य के मामले में 2000 रुपये जिला पंचायत सदस्य के मामले में 4000 रुपये रहेगी। अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए उपरोक्त धनराशि में आधा भाग निक्षेप के रूप में जमा करना होगा। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा नामांकन पत्रों की संवीक्षा, नाम वापसी, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची निर्वाचन प्रतीक का आबंटन की प्रक्रिया को बताया गया। इस प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ वर्मा अपर कलेक्टर एवं सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें