ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नगरीय निकाय चुनाव...परिणाम के बाद अब उपाध्यक्ष के पद को लेकर कयास,निर्दलीयों की भूमिका होगी महत्वपूर्ण...बढ़ी पूछ परख...

Admin

Mon, Feb 17, 2025

राजेश सोनी

सूरजपुर. नगरपालिका के लिए हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।नगरपालिका में भाजपा के 8 पार्षद चुनाव जीत कर आये है।जबकि 6 कांग्रेस से और चार निर्दलीय पार्षद बने है।उपाध्यक्ष पद हेतु 10 पार्षदो की जरूरत होगी। यानि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय पार्षदो की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।निर्दलीय पार्षद किसके सिर में उपाध्यक्ष का सेहरा बांधेंगे यह देखना दिलचस्प होगा।उपाध्यक्ष पद के लिए सम्भावित दावेदारो ने निर्दलीयों से सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है।निर्दलीय ललन सोनवानी भाजपा के बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते है हालांकि उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है।इसी तरह पुष्पलता साहू कांग्रेस से बागी होकर चुनाव जीती है।जिन्हें भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।जबकि करमातो राजवाडे व पिंकी साहू किसी दल से संबद्ध नही है। भाजपा से इस पद के लिए मुकेश गर्ग, शैलश अग्रवाल,राजेश साहू व प्रमोद तायल वहीं कांग्रेस के सबसे सीनियर पार्षद गैबीनाथ साहू व मंजुलता गोयल का नाम सामने आ रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि निर्दलीयों कौन कितना साधने में सफल हो पाता है जिससे उपाध्यक्ष का पद हासिल हो सके।

वर्ष 2019 में भाजपा के पास था यह पद

वर्ष 2019 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत में थी उसके 14 पार्षद चुनाव जीत कर आये थे जबकि भाजपा से केवल चार पार्षद ही चुनाव जीते थे।बावजूद भाजपा आश्चर्य जनक ढंग से उपाध्यक्ष का पद हासिल करने में सफल रही थी।कुछ इसी तरह का चमत्कार इस बार भी हो सकता है? लेकिन कौन करने में सफल होगा यह देखने वाली बात होगी।फिलहाल नाम को लेकर कयासों का दौर जारी है और लोगो को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीखो का भी इंतजार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें