ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: नगरीय निकाय निर्वाचन: आज अध्यक्ष पद का 05 और पार्षद के लिए 82 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया...

Admin

Sat, Jan 25, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. नगर पालिका परिषद सूरजपुर एवं नगर पंचायत (बिश्रामपुर, जरही, भटगांव, प्रतापपुर) में निर्वाचन के लिए नाम-निर्देशन के चौथे दिन नगर पालिका परिषद सूरजपुर से अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन का  03  फॉर्म एवं पार्षद पद के लिए 47  फॉर्म लिया गया है। नगर पंचायत बिश्रामपुर से अध्यक्ष पद के लिए 02 सरिता यादव और साधना यादव ने  एवम पार्षद पद के लिए 12  फॉर्म, नगर पंचायत जरही से सिर्फ पार्षद पद के लिए 04 फॉर्म, नगर पंचायत भटगांव से पार्षद पद के लिए 09 फॉर्म लिए गए, अभी तक किसी ने भी नामांकन पत्र जमा नहीं किये है| नगर पंचायत प्रतापपुर से पार्षद पद के लिए  10 फॉर्म वितरण किया गया और  कोई भी नामांकन दाखिल  नहीं किया गया।

25 जनवरी तक की स्थिति यह है, नगर पालिका परिषद सूरजपुर अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कुल 07 नाम निर्देशन तो वही पार्षद पद के लिए 88 फार्म लिए गए है| नगर पंचायत बिश्रामपुर अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कुल 02 नाम निर्देशन तो वही पार्षद पद के लिए 16 फार्म लिए गए है| नगर पंचायत जरही अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कुल 03 नाम निर्देशन तो वही पार्षद पद के लिए 28 फार्म लिए गए है| नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कुल 06 नाम निर्देशन तो वही पार्षद पद के लिए 39 फार्म लिए गए है| नगर पंचायत प्रतापपुर अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कुल 2 नाम निर्देशन तो वही पार्षद पद के लिए 34 फार्म लिए गए है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें