ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

: नगरीय निर्वाचन 2019....नगरीय निर्वाचन में 16 अथ्यर्थीयों ने लिया नाम वापस...नगरपालिका परिषद् सूरजपुर से 46 अभ्यर्थी लड़ेगे चुनाव...

Admin

Mon, Dec 9, 2019

अंकित सोनी

सूरजपुर-नगरपालिका सूरजपुर के रिटर्निंग आफिसर के समक्ष नाम वापसी की कार्यवाही संपन्न हुई जिसमें वार्ड क्रमांक 01 से बलेन्द्र सिंह एवं वार्ड क्रमांक 13 से विजय ठाकुर व राजेश सोनवानी ने निर्वाचन से अपने नाम वापस ले लिए। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत प्रतापपुर में वार्ड क्रमांक 04 से सरोज कश्यप, वार्ड क्रमांक 06 से जिशान खान, नगर पंचायत जरही के वार्ड क्रमांक 01 से नीतु सिंह, अनुराधा वर्मा, वार्ड क्रमांक 9 से जितेश कुमार, संजय कुमार गुप्ता तथा वार्ड क्रमांक 15 से बिटटू सिंह के द्वारा अभ्यर्थिता से नाम वापस लिया गया है। जानकारी अनुसार भटगांव नगर पंचायत से किसी भी अभ्यर्थी ने वापस नहीं लिया है एवं बिश्रामपुर से 06 अथ्यर्थियो वार्ड क्रमांक 05 से मंजु यादव, वार्ड क्रमांक 06 से पुजा दास, वार्ड क्रमांक 07 से राजेन्द्र सिंह, जसबीर कुमार चैधरी, वार्ड क्रमांक 12 सुशील कुमार विश्वकर्मा, वार्ड क्रमांक 15 से दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने नाम वापस लिया हैं।

इस प्रकार नाम वापसी के पश्चात् नगरपालिका परिषद् सूरजपुर से 46 अभ्यर्थी, नगर पंचायत बिश्रामपुर से 61 अथ्यर्थी, नगर पंचायत जरही से 52 अभ्यर्थी, नगर पंचायत भटगांव से 61 एवं नगर पंचायत प्रतापपुर से 33 अभ्यर्थी नगरीय निर्वाचन 2019 में चुनाव लडे़गें |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें