ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली शपथ...

Admin

Sat, Mar 1, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. नगर पंचायत  भटगांव और बिश्रामपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । नगर पंचायत बिश्रामपुर के शपथ ग्रहण समारोह में खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा एवं नगर पंचायत भटगांव शपथ ग्रहण समारोह में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। नगर पंचायत बिश्रामपुर में एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल एवं नगर पंचायत भटगांव में एसडीएम सागर सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पंद्रह वार्ड के नव निर्वाचित पार्षदों को क्रमवार एक-एक कर शपथ दिलाई गई। भटगांव कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नव निर्वाचितों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह टीम नगर पंचायत की तस्वीर बदलने में सक्षम साबित होगी और नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। साथ ही बिश्रामपुर कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा ने भी नवनिर्वाचित को बधाई दी और नगर के विकास को मूर्त रूप देने का आव्हान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें