ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ...सरगुजा सांसद, प्रतापपुर विधायक रहे मौजूद...

Admin

Sun, Mar 2, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. आज नगर पंचायत प्रतापपुर एवं जरही में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की मौजूदगी में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत प्रतापपुर  में एसडीएम श्रीमती ललिता भगत एवं नगर पंचायत जरही में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पंद्रह वार्ड के नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने नव निर्वाचितों को बधाई दी और आशा व्यक्त की  यह टीम नगर पंचायत की तस्वीर बदलने में सक्षम साबित होगी और नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते  ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष व  पार्षदों को बधाई दी और नगर के विकास को मूर्त रूप देने का आव्हान किया साथ ही कहा कि इन नगरीय क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करना होगा। नगर पंचायत प्रतापपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगल भवन नया बस स्टैंड में किया गया था  इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें