ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: नगर पालिका तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त...

Admin

Mon, Sep 30, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरपालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली/पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया जाना है. निर्वाचक नामावली शुद्ध एवं त्रुटि रहित बने इसके लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को तैयार करने एवं मतदान प्रक्रिया को सरलता से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार अभियान योजना बनाई गई है।उक्त निर्देशों का पालन करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान ’’जागव बोटर जाबो’’ कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली का प्रचार-प्रसार सार्वजनिक स्थानों पर किये जाने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू को नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला, सुशील कुमार तिवारी, राजेश कुशवाहा, शशांक दुबे, श्रीमती युफ्रिसिया एक्का तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह, संजय कुमार राय, संजय कुर्रे, डॉ. नृपेन्द्र सिंह, राधेश्याम मिर्झा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

लाईजनिंग आफिसर नियुक्त
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नियुक्त अनिल कुमार सिदार प्रेक्षक को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए  विनोद सिंह जनपद पंचायत सीईओ सूरजपुर को लाईजनिंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा प्रेक्षक के लिए आवास की व्यवस्था के साथ ही ठहरने के दौरान कम्प्यूटर, प्रिंटर, टेलीफोन, इंटरनेट एवं फैक्स की व्यवस्था के साथ आपरेटर एवं भृत्य की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी। सौंपे गये कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी (लाईजनिंग ऑफिसर) एवं संबंधित कर्मचारियों की होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें