ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, जय माता दी से गूंजे देवी के धाम...बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महामाया मंदिर में पूजा अर्चना...

Admin

Wed, Mar 22, 2023

राजेश सोनी

सूरजपुर.  चैत्र नवरात्र पर बुधवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के प्रमुख मंदिरों के बाहर सुबह से भक्तों की लंबी लाइन दर्शन के लिए लगनी शुरू हो गई। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठे। घरों में भी कलश स्थापना कर देवी मां की पूजा अर्चना किया गया। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में नव संवत्सर की शुरुआत श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई। घर में तय मुहूर्त पर विधि विधान के साथ कलश स्थापना की गई। नगर क्षेत्र के महामाया मंदिर, शीतला मंदिर, मंदिर पारा स्थित दुर्गा मंदिर, कुदरगढ़ धाम समेत ग्रामीण अंचल के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। इस बार नवरात्रि में देवी मां दुर्गा अपने प्रिय भक्तों के यहां नौका पर सवार होकर आईं। नवरात्रि की समाप्ति पर गज हाथी पर सवार होकर देवलोक को वापस जाएंगी। कलश को सुख समृद्धि, ऐश्वर्य देने वाला तथा मंगलकारी माना जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें