ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: ’’नवीन न्याय संहिता’’ पर सेमिनार, बार एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न...

Admin

Thu, Jun 27, 2024

सूरजपुर.  1 जुलाई 2024 को नवीन न्याय संहिता लागू होने वाली है। जिसके संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बार एसोसिएशन के सदस्य गण की उपस्थिति में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में संभागायुक्त गोविंद राम चुरेंद्र भी उपस्थित थे। जिन्होंने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सेमिनार में उन्होंने सार्थक बातचीत, विचार विमर्श और प्रश्नोत्तर के माध्यम से नवीन कानून की मुख्य विशेषताओं को उपस्थित जनों के समक्ष रखने का प्रयास किया। सेमिनार में उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन न्याय संहिता, संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकारों की रक्षा करेगी और सभी को न्याय मिले इस बात पर बल देगी।बैठक में जिला पंचायत अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें