ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: नवोदय विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक...

Admin

Wed, Nov 30, 2022

सूरजपुर. जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई के विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में जिले के कलेक्टर ने शैक्षणिक, आवासीय व्यवस्था, नवोदय चयन परीक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की, उन्होंने विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों, शिक्षकों की संख्या की जानकारी लेते हुए छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा, शिक्षकों एवं पालकों को आपस में समन्वय बनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित वातावरण तैयार करने कहा.गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय सह-शैक्षिक एवं पूर्णतः आवासीय विद्यालय है, जिसमें जिले के शहरी, ग्रामीण व दूरस्थ अंचलों के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत् है, आवासीय विद्यालय होने के कारण पालक जब अपने पाल्य या पाल्या से मिलने आते हैं तो संध्याकाल में लौटने के लिए वाहन, आवास न होने पर अत्यंत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इन सब बातों को लेकर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति ने कलेक्टर से विद्यालय परिसर में विश्रामगृह, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा बच्चो के लिए डायनिंग हॉल निर्माण कराने की मांग रखी है.कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति से विद्यालय के मांगो एवं समस्याओं से अवगत हुए जिसमें मैदान के रख-रखाव एवं इंटरनेट के सुचारु रुप से संचालन के लिए मोबाईल टावर की व्यवस्था करने संबंधित विभाग को निर्देशित किया. विश्रामगृह निर्माण हेतु कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए. इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह, डीईओ विनोद राय, पीडब्ल्यूडी ईई महादेव लहरे, आर के ओझा, प्राचार्य विनोद सोनी, वरिष्ठ शिक्षक जेड. एच. सिद्दीकी, प्राचार्य डॉ. आर.पी. यदु, परियोजना अधिकारी रविन्द्र सिंह, पालक प्रतिनिधि श्रीमती अंशु पटेल, आलोक साहू शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें