ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: नशे की सप्लाई चेन पर पुलिस की कार्यवाही, नशीली सामग्री के मुख्य तस्कर क्रेता हुआ गिरफ्तार...

Admin

Thu, Dec 5, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. रामानुजनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की सामग्री के मुख्य तस्कर क्रेता को पकड़ा है। बीते दिनांक 30.11.24 को रामानुजनगर पुलिस ने ट्रक सहित नशीली मादक पदार्थ अफीम एवं डोडा चूरा सहित रवि कुमार नेताम व लोकेश को पकड़ते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया था वहीं दोनों से पूछताछ के बाद अफीम व डोडा चूरा विक्रेता झारखंड निवासी महेश कुमार साहू को भी दबिश देकर पकड़ा गया था। इस मामले में नशीली सामग्री के क्रेता/खरीददार फरार था जिसकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी। पुलिस तकनिकी मदद एवं प्राप्त सूचना के आधार पर नशीली सामग्री के मुख्य तस्कर क्रेता/खरीददार राजीव लाल चुरेन्द्र उर्फ राजू पिता फागु राम चुरेन्द्र उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कहगांव, थाना मानपुर, जिला मोहला मानपुर को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके विरूद्व धारा 17(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें