ब्रेकिंग

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

सूचना

: निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में 110 लोगों का हुआ परीक्षण....कैंसर के लक्षण मिले मरीजों की हुई विशेष जांच...शिविर में 38 लोगों में कैंसर के लक्षण मिले...

Admin

Sat, Jan 11, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर- सूरजपुर जिला अस्पताल में शनिवार को निःशुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर आयोजित हुई। आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों के कुल 110 लोगों का परीक्षण हुआ। कैंसर की विशेष परीक्षण के दौरान 38 मरीज मिले जिनमें  कैंसर के लक्षण दिखाई दिए। इनकी कैंसर की विशेष कुछ जांचें मौके पर हुई ।

सीएमएचओ सूरजपुर डॉ. आर.एस. सिंह के नेतृत्व में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर जिले के सभी विकासखंडों से चिन्हांकित मरीजों ने हिस्सा लेकर कैंसर की ना सिर्फ जांच कराई बल्कि उपरोक्त बीमारी के प्रति जागरूकता भी हासिल की। जिला अस्पताल परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगे शिविर में मरीजों की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया था। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए पंजीयन काउंटर, जांच एवं परामर्श के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। बाल्को अस्पताल के इंदर के मुताबिक शिविर में 38 लोगों में कैंसर के लक्षण दिखाई दिए। इनकी कुछ जांचें शिविर में हुई । आगे की चिकित्सा और परामर्श आयुष्मान कार्ड या संजीवनी सहायता कोष के जरिए किया जाएगा।

इन डॉक्टरों ने किया परीक्षण - बाल्को अस्पताल के इंदर साहू ने बताया शिविर में जिला अस्पताल सूरजपुर के विशेषज्ञों के नेतृत्व में बाल्को कैंसर अस्पताल के विरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. जुबीर ने कैंसर की विशेष जांच और परामर्श प्रदान किय़ा। इस दौरान ममता नेताम, प्रीन्दा साहू, मृदुल अमरोह ने सक्रिय योगदान दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें