ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: निःसंतान है कहने पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Dec 28, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. दिनांक 27.12.24 को ग्राम ब्रम्हपुर पटेलपारा प्रेमनगर निवासी दिलभरन बिंझिया ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 दिसम्बर को घर के पीछे बाड़ी में पड़ोसी आरोपी सूरज देव टेकाम जिसका कोई संतान नहीं है उसे  घासीराम की पत्नी के द्वारा निःसंतान है कहने पर आवेश में आकर लोहे का फरसा से मारकर घासीराम की हत्या कर दिया। सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 140/24 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रेमनगर पुलिस ने प्रकरण की विवेचना कर आरोपी सूरज देव टेकाम पिता नार सिंह उम्र 40 वर्ष को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें