ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: नेता प्रतिपक्ष ने सूरजपुर में घूम-घूमकर मांगें जन घोषणा पत्र के लिए सुझाव

Admin

Tue, Jul 24, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- कांग्रेस की जन घोषणा समिति के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सूरजपुर में मंगलवार को समूचे नगर में घूम-घूमकर विभिन्न वर्ग के लोगों से रायशुमारी की और उनसे जन घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगे अधिवक्ता संघ, पत्रकार संघ, आंगनबाड़ी संघ व व्यापारी संघ के अलावा कर्मचारी संघ के विभिन्न संगठनों और विभिन्न जाति वर्ग समुदाय के लोगों से सुझाव लेकर उन्हें आश्वस्त किया कि घोषणा पत्र में यह सारी बातें शामिल की जाएगी नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव ने सूरजपुर के हाट बाजार में पहुंचकर लघु व्यवसाइयों एवं ग्राहकों से मुलाकात की सब्जी व फल विक्रेताओं से लेकर खाद्यान्न विक्रेताओं तक पहुंच कर जन घोषणा पत्र के बारे में बताया और उनसे सुझाव मांगे, इसके बाद वे कन्या हाई स्कूल पहुंचे और कन्या हाई स्कूल में बालिकाओं व शिक्षकों से बातचीत की इस दौरान उन्हें कन्या महाविद्यालय खोलने की मांग को घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही इसी प्रकार श्री सिंहदेव न्यायालय परिसर में बार कक्ष पहुंचे और यहां अधिवक्ताओं से विस्तृत चर्चा की अधिवक्ता संघ ने भी सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कई विषयों पर सुझाव दिया जिला चिकित्सालय में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने मरीजों चिकित्सकों कर्मचारी संगठनों और स्थानीय जनों से रायशुमारी उपरांत जन घोषणा पत्र में शामिल करने योग्य बातें के लिए सुझाव मांगा । सेवा कुंज में की विभिन्न वर्ग के लोगों से मुलाकात नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर जनसामान्य से रायशुमारी करने के बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस का विधायक दल साधुराम सेवाकुंज पहुंचा और यहां दिव्यांग समिति के सदस्यों व्यापारी संघ पत्रकार संघ कर्मचारी संघ के अलावा विभिन्न जाति वर्ग और समुदाय के लोगों से मुलाकात कर आने वाली सरकार कैसी हो और उससे जनता की क्या अपेक्षाएं होंगी इस विषय पर विस्तृत चर्चा की उन से रायशुमारी की और जन घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगे सभी वर्ग समुदाय और संगठन ने बड़े ही तन्मयता के साथ सुझाव दिए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक खेल साय सिंह, भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह के अलावा शफी अहमद खान, लालचंद अग्रवाल, बैजनाथ अग्रवाल, सुभाष गोयल, अश्वनी सिंह, नरेश राजवाड़े, सुनील अग्रवाल, संजय डोसी, विमलेश दत तिवारी, जिपं अध्यक्ष अशोक जगते, जिपं सदस्य छत्तर लाल सावरे, गैबीनाथ साहू, अनुपम फिलीप, विनय मिश्रा, जफर हैदर, राकेश गुप्ता, शषि सिंह, बलराम मुखर्जी, इस्माईल खान, अजय अग्रवाल, कालीचरण अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें