ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पंडो बाहुल क्षेत्र के स्कुल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, छात्रों का किया गया उपचार...

Admin

Mon, Dec 16, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिले के कुमेंली जलप्रपात के समीप विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो बस्ती में संचालित प्राथमिक शाला बंडाभैंसा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 12 विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो छात्रों का उपचार किया गया| यहाँ 62 छात्र है इस विद्यालय में विशेष पिछड़ी जनजाति के 50 पंडो छात्र दर्ज हैं। शिक्षा विभाग के प्रयास से आज विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्रों का चेकअप किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर के डॉक्टर सुभाष पटेल, डॉ प्रियंका टोप्पो स्वास्थ्य कार्यकर्ता दीपा सिंह एवं पूजा देवांगन ने सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया| चार छात्र ईईआई एवं आठ छात्र मौसमी सर्दी खांसी बुखार से ग्रस्त पाए गए जिनका उपचार कर दवा वितरण किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने छात्रों को ठंड के मौसम से बचने के उपाय भी बताएं। साथ ही अधिकारियों ने सभी छात्रों को कॉपी पेन प्रदाय किया।शिविर में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू, बीआरसीसी मनोज कुमार जायसवाल, संकुल प्राचार्य चंद्रविजय सिंह तथा सीएसी निरंजन सिंह ने सभी छात्रों को अपने खर्चे से काफी और पेन प्रदाय किया तथा छात्रों को प्रतिदिन स्कूल आने एवं मन लगाकर के पढ़ने की समझाइए दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें