ब्रेकिंग

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

सूचना

: पिता-पुत्री की एक साथ निकली अर्थी......पुरे गांव की आखे हुई नम........सडक हादसे में पिता पुत्री हुई थी मौत......

Admin

Sun, Dec 6, 2020

सूरजपुर-जिले के ग्राम तेलइमूडा में आज उस समय पूरे गांव की आंखे नम हो गई जब पिता पुत्री की एक साथ अर्थी निकली ,कोई ऐसा शख्स नही था जिसके चेहरे पर गम की लकीरें न थी। शनिवार को एक सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत के बाद आज गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को ग्राम तेलइमूडा का भैयालाल अपनी पुत्री 14 वर्षीय कु दिव्या का इलाज कराने अपनी बाइक से सूरजपुर आया था जहाँ से वह शाम को इलाज के बाद वापस घर लौट रहा था कि घर से करीब एक किमी पहले सुमेरपुर में उसकी बाइक की भिड़ंत गांव के ओमप्रकाश साहू की टैªक्टर से हो गई । जिसमें पिता पुत्री को गम्भीर चोटें आई और तत्काल लोगो की मदद से 108 के माध्यम से सूरजपुर जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन अस्पताल पहुँचने के पहले दोनों ने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी लगने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। रविवार को बेहद गमगीन माहौल में पिता पुत्री को अंतिम विदाई दी गई । इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें