ब्रेकिंग

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

सूचना

: पुलिस के जवान सड़कों पर जरूरतमंद लोगों की कर रहे मदद...मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लोगो को भोजन सामाग्री बाट रहे....आप घरों में ही रहिए...समय मुश्किल जरूर है...लेकिन हम आपके साथ हैं...कोई दहशत का माहौल पैदा न हो....सामाजिक दूरी बनाए....

Admin

Sun, Mar 29, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-देश पूरी तरह से लॉकडाउन है और कोरोना वायरस से निपटने के लिए लड़ रह है। तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलना किया है। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। पुलिस को निर्देश है कि वो इस बंदी का सख्ती से पालन करवाए। इस मुश्किल समय में लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिस पुलिस के प्रति लोगों के मन ना जाने कब से कड़वाहट बैठी, वही पुलिस आज अपने परिवार से दूर अपनी जनता के लिए 24 घंटो तैनात है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जयनगर पुलिस थाना के प्रभारी दीपक पासवान के साथ समूचा पुलिस अमला लाक डाउन का पालन करवाते हुए सडक में निकले लोगो से घर में रहने की बात कर सहयोग करने की अपील कर रही है तो वही पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे मानसिक रूप से अस्वस्थ्य जरुरतमंद लोगो भोजन सामाग्री देकर उनका मदद कर गरीबों तक जरूरत की चीजें पहुंचा रही है, ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

जयनगर पुलिस के प्रभारी व् जवान सड़कों पर मौजूद हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। वे अपने इस कार्य से लोगों को संदेश दे रहे हैं कि आप घरों में ही रहिए, यह समय मुश्किल जरूर है, लेकिन हम आपके साथ हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि समाज में कोई दहशत का माहौल पैदा न हो। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है। ये वही पुलिस है जिसे लोग समझते हैं कि उसे लाठी भांजने के अलावा कुछ नहीं आता, लेकिन परिस्थिति के अनुसार सेवा के लिए हमेशा तत्पर आज भी वो हर कठिन मोड़ पर हमारे साथ खड़ी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें