ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: पुलिस महकमें में फेरबदल, क्राईम ब्रांच कपिलदेव के हवाले, दीपक साहू बसदेई प्रभारी

Admin

Wed, Aug 1, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने बुधवार को महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जिले के विभिन्न थाना व चौकियों में पदस्थ 5 निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षक एवं दो सहायक उपनिरीक्षक को स्थानांतरित करते हुए क्राईम सेल की जिम्मेदारी बसदेई के चौकी प्रभारी रहे कपिल देव पाण्डेय को सौंपी है। वहीं उपनिरीक्षक दीपक साहू को बसदेई चौकी प्रभारी बनाया गया है। देर शाम जारी स्थानंतरण आदेश के बाद क्राईम ब्रांच में फेरबदल को लेकर व्यापक चर्चा रही। क्राईम बं्राच से सहायक उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी की छुट्टी करते हुए उन्हें पुलिस चौकी खड़गंवा की कमान दी है। वहीं क्राईम ब्रांच का प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय को बनाया गया है। सूची के अनुसार निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को थाना चांदनी से रमकोला, विकेश तिवारी को थाना चांदनी, गोपाल ध्रुव को थाना जयनगर, शीतल सिदार को भैयाथान और निरीक्षक अलेक्सियुस टोप्पो को थाना भैयाथान से थाना रामानुजनगर स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दीपक साहू को रक्षित केन्द्र से पुलिस चौकी बसदेई, अजहरूद्दीन को ओड़गी से थाना विश्रामपुर, सुनिता भारद्वाज को रक्षित केन्द्र से जयनगर, आराधना बनौदे को जयनगर से भटगांव, दीपक भारद्वाज को प्रतापपुर से चंदौरा, रामनरेश गुप्ता को खंड़गवां से जिविशा सूरजपुर, हिम्मत सिंह शेखावर को मोहरसोप से ओड़गी के अलावा सहायक उपनिरीक्षक संजय सिंह को थाना सूरजपुर से मोहरसोप स्थानांतरित किया गया है। एक निरीक्षक व दो उपनिरीक्षक हुए जिले से बाहर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को राज्य शासन के निर्णय अनुसार रामानुजनगर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक रामेन्द्र कुमार सिंह को कोरबा जिला के लिए और उपनिरीक्षक प्रदुमन तिवारी और सुनील कुमार तिवारी को बलरामपुर जिले के लिए रिलिव कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें