ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: प्रतापपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन...

Admin

Thu, Nov 28, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  आज जनपद पंचायत प्रतापपुर मंगल भवन में जिला स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ उन्हें उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उनका चिह्नीकरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी  के प्रमाणीकरण हेतु जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सक दल की टीम भी वहां उपस्थित थी। शिविर में कुल पंजीयन 289, मेडिकल प्रमाण पत्र 54, आधार कार्ड अपडेट 9, नकपक 49, शेष वेरा टेस्ट, सिकल सेल और स्पीच थेरेपी वाले है। आज 7 व्हील चेयर, 4 एमार किट, 1 श्रवण यंत्र और 1 दृष्टिबाधित उपकरणों का वितरण किया गया।  इस अवसर पर कलेक्टर एस जयवर्धन, प्रतापपुर एसडीएम श्रीमती ललिता भगत, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की, जनपद पंचायत सीईओ राधे श्याम मिर्जा, व अन्य जनप्रतिनिधि, सर्व बीआर पी,बी एम ओ, पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधार कार्ड जनपद स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें