ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: प्रतापपुर में धान के अवैध भंडारण, 52 क्विंटल धान जप्त...सूरजपुर में पिकअप सहित अवैध धान जप्त..

Admin

Sat, Nov 23, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिले के सहकारी समितियों में अवैध धान की आवक, रिसाइक्लिंग, कोचियों-बिचौलियों द्वारा धान के अवैध विक्रय को रोकने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है और लगातार अवैध धान जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज एसडीएम प्रतापपुर के नेतृत्व में ग्राम मझगवा तहसील प्रतापपुर के राजकुमार यादव पिता रामचंद्र यादव के दुकान में बने गोदाम से धान जब्त किया गया। उक्त गोदाम में 130 बोरी,  लगभग 52 क्विंटल पुराना धान पाया गया, जिसे धान खरीदी सोसाइटी में बिक्री की नियत से अवैध भण्डारण किया गया था । पूरे धान को जप्त कर सरपंच श्रीमती मोहरमनिया के सुपुर्द में दिया गया । नायब तहसीलदार, फ़ूड इंस्पेक्टर, हल्का पटवारी, अन्य पटवारी सहित सरपंच सयुक्त रूप से इस कार्यवाही में शामिल रहे।

पिकअप सहित अवैध धान जप्त...

आज बाजार गली सूरजपुर से अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई। पिकअप क्रमांक CG 16 CN 3184 से धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। 50 बोरा धान वजन 25 क्विंटल अनुमानित को परिवहन करते पाए जाने पर व्यापारी संदीप साहू, निवासी कुड़ेली जिला कोरिया से छ ग कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत यह धान जप्त कर पुलिस थाना सूरजपुर के अभिरक्षा में दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें