ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: प्रतिभागियों ने जाने भू जल संरक्षण के तरीके...

Admin

Mon, Nov 21, 2022

सूरजपुर. जिले में चलाई ग्राम पंचायत स्तरीय हितधारकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण के दुसरे दिन में प्रतिभागियों को भू जल संरक्षण के साथ-साथ पानी की टेस्टिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में ग्राम आकलन करके योजना बनाने का कार्य, जल स्रोत की मैपिंग, उनकी सुरक्षा, नल से प्राप्त स्वच्छ जल की आवश्यकता के साथ-साथ जल स्रोतों का सूचीबद्ध करना, जल सुरक्षा और निरंतरता स्रोत की प्रणाली पर भी चर्चा की गई. सूचक पट्टी, बैनर, भित्ति चित्र, नारों का लेखन भी किया गया. ड्राइंग शीट पर अपने गांव का मैपिंग प्रतिभागियों ने किया गांव में जल जीवन मिशन की हो रही गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया. प्रशिक्षण में जल जनित बीमारियों के बारे में भी प्रतिभागियों की समझ को विकसित किया विशेष रुप से जल वाहिनी बहनों को जल का परीक्षण करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. नल एक स्थान पर लगाने की वर्तमान प्रणाली के स्थान पर हर घर में नल कनेक्शन देने का प्रशिक्षण भी दिया गया. ज्ञात रहे प्रशिक्षण में 16 ग्राम पंचायतों के जल प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उक्त प्रशिक्षण फैसिलिटेशन एंड अवेयरनेस ऑफ कम्युनिटी फॉर एंपावरमेंट (फेस) संस्था के माध्यम से दिया जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें