ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: फूलों की खेती ने बदली किसानो किस्मत, अब हर साल हो रही हैं लाखो की कमाई

Admin

Sat, Jun 2, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर-एक तरफ किसानो का उपज का भी लागत नहीं मिलने से कई जगहों पर किसानो के आत्महत्या बाते देखने सुनने को मिलती रहती है तो वही दूसरी ओर सूरजपुर जिले के किसान जो अपनी परंपरागत खेती के अलावा उद्यानिकी से जुड़कर खेती कर अच्छी खासा मुनाफा कमा रहे है यहां के किसान हजारो की संख्या में फुल,फल और सब्जीयों की खेती में लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं! गुलाब, गेंदा और रजीनगंधा के साथ ग्लैडियोलस की व्यावसायिक खेती  सूरजपुर जिले का रविन्द्रनगर  जहा के किसानो के खेत मनमोहक रंग बिरंगे फूलों से भरे हुए है यहां किसान परंपरागत खेती के अलावा फूल और सब्जीयों की खेती बड़ी मात्रा में करते हैं यही कारण है कि यहां के किसान अब आर्थिक रूप से भी मजबुत हो रहे हैं यहाँ के किसान भी मानते हैं की पहले जहां एक फसल के बाद उनके खेत बेजान पड़े रहते थे लेकिन  उद्यानिकी विभाग के सहयोग से अब वे पूरे साल अपने खेतों से फूल और फलों सहित सब्जी की खेती कर भारी मुनाफा कमा रहें हैं। गौरतबल है कि नये नौ जिलों में सूरजपुर भी शामिल था,,कृषि को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग के माध्यम से जिले के किसान काफी उत्साह के साथ लाभ लें रहे हैं  जिलें में पांच सौ हेक्टेयर में 961 किसान फल,सब्जी और फूलों की खेती कर लाभान्वित हो रहें हैं इसके साथ ही जिलें में सब्जीयों के बम्पर पैदावार के कारण यहां कृषक उत्पादक संघ का गठन किया जा रहा है ताकी वे अपने उत्पाद का व्यापार कर सकें। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सतीश सिह ने बताया की अब तक जिलें में सब्जी और फुलों का उत्पादन करने वाले पच्चीस सौ से अधिक किसान पंजीकृत हो चूके है इसके अलावा पंजीयन का कार्य प्रगति पर है,,जिले में हार्टिकल्चर के माध्यम से हो रहे बम्पर पैदावार को कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सीएस ने भी सराहना की थी इसके साथ ही उनको प्रयासों को गंभीरता से लेते हूए हॉट बाजार आर मंण्डी निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान किया है !

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें