ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...

Admin

Thu, Dec 12, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   जिले के जनपद पंचायत प्रतापपुर के सुदूर क्षेत्र गोविंदपुर में बाल विवाह मुक्त अभियान चलाकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार में एक मुहिम अभियान चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के उपस्थिति थी। बाल विवाह मुक्त अभियान देश भर में युवा लड़कियों के सशक्तिकरण के सरकार के प्रयासों का प्रमाण है। यह प्रगतिशील और समतापूर्ण समाज सुनिश्चित कर हर बच्चे की क्षमता को पूर्णता से साकार करेगा और स्कूलों बच्चों के द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान थीम पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया नाटक के माध्यम से समाज में जो कुरीतियां हैं उन सभी कुरीतियों को दूर किया जा सके। हमारी बेटियों की आशाओं, आकांक्षाओं से भरे सपनों की उड़ान को खुला आसमान देने के लिए जरूरी है बाल विवाह के अभिशाप से मुक्त सूरजपुर । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सफलता से प्रेरित है। यह अभियान देश को बाल विवाह मुक्त बनाने पर केंद्रित है। यह अभियान विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए लड़कियों और महिलाओं के बीच शिक्षा, कौशल, उद्यम और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अनिवार्य साबित होगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, रमेश साहू, जनपद पंचायत के सीईओ राधेश्याम मिर्जा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नू सिंह ध्रुव, विकासखंड समग्र शिक्षा अधिकारी डॉ  राकेश मोहन मिश्र, ब्लॉक फेलो विनोद प्रजापति, विकासखंड परियोजना अधिकारी संतोषी सिंह , समस्त पर्यवेक्षक सरपंच, सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें