ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: बाल विवाह...समझाईश के बाद भी कर रहे थे विवाह की तयारी..नाबालिक लड़की को किया गया रेस्कयू...

Admin

Thu, May 16, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.    आमापारा जयनगर कोरया में कुछ दिन पूर्व एक जोड़ा विवाह के बंधन में बंधने जा रहा था। सूत्रो के हवाले से बाल संरक्षण अधिकारी के पास सूचना आई कि सम्पन्न होने वाला विवाह, बाल विवाह है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्ड स्तरीय उड़तदस्ता की टीम गांव आमापारा में पहुंची। जहां नाबालिक लड़की के परिवार से विवाह के संबंध में जानकारी ली गई और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी उन्हे देते हुए, उन्हे विवाह रोकने की  समझाईश  दी गई। परिवार जन द्वारा सहमती दी गई, जिसके बाद टीम वापस आ गई। इसके पश्चात् भी बाल संरक्षंण ईकाई द्वारा लगातार विवाह के संबंध में जानकारी ली जा रही थी। पुनः गुप्त सूत्र के हवाले उन्हे पता चला कि लड़के पक्ष में विवाह की तैयारी यथावथ की जा रही है, जिसकी पुष्टी के लिये पुनः बाल संरक्षण इकाई द्वारा जानकारी इक्ठ्ठा की गई जब विवाह की तैयारी के पुख्ता प्रमाण मिलें तब बाल संरक्षण ईकाई द्वारा नाबालिक लड़की को रेस्कयू कर सूरजपुर लाया गया और सखी सेंटर में 06 दिवस तक रखा गया। इसके पश्चात् नाबालिक व उसके परिवार को आज न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां समिति के अध्यक्ष गोरे लाल राजवाडे एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जयसवाल द्वारा परिवार एवं बालिका को पुनः समझाईश दी गई। जिसे मानते हुए परिवार द्वारा नाबालिक लड़की को उसके उज्जवल भविष्य के लिए आगे पढ़ाने का निर्णय लिया गया है। लडकी ने भी आगे पढ़ने की अपनी इच्छा जाहिर कि है। इसके साथ ही पढ लिखकर वह सरकारी नौकरी करना चाहती है व अपने पैरो में खड़ा होना चाहती है। जिला प्रशासन बाल विवाह को लेकर काफी सख्त है, इसके साथ ही जिले में बाल विवाह का ग्राफ नग्णय हो इस दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें