ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम...

Admin

Tue, Mar 4, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.
  सूरजपुर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत दिनांक 24 फरवरी से 08 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। आज कस्तुरबा गांधी छात्रावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम किया गया। संरक्षण अधिकारी श्रीमती इंन्द्र कुमारी तिवारी ने लिंग भेद, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध बाल विवाह विषय पर अपने विचार रखे उन्होंने कन्या जन्म होने पर खुशी मनाने के संबंध में योजनाओं जैसे नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि मुख्यमंत्री कन्या विवाह आदि की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं साथ ही बच्चों को लैंगिक अपराध गुड टच बैड टच की जानकारी सभी छात्रों को दी गई। छात्राओं को मुश्किल समय आने पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी है और किसी भी व्यक्ति के गुड टच और बैड टच को समझना और सतर्क रहना एवं तत्काल उसके विरूद्ध कार्यवाही के लिये थाना में सूचना देना या टोल फ्री न. 1098, 112 पर कॉल कर बताने के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही बताया कि हमारे देश में लैंगिक असमान्ता इतना बढ़ गया है कि आज कई समाज मे लडकियों की कमी महसूस हो रही है लिंग परीक्षण कराना गैर कानूनी है उसके बाद बावजूद लोग दो बेटी होने के बाट तीसरी संतान पुत्र हो सके इसके लिए लिंग परीक्षण कराते हैं यह गैर कानूनन जूर्म है। शिक्षा एक ऐसी चाभी है जिससे सभी समस्या रूपी ताला खूलने वाला है। खूब पढे ओर खूब बढ़ें। कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013, आंतरिक शिकायत समिति के बार विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जागरूकता कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेन्टर से श्रीमती आशा गोड पैरालिगल वालेंटियर, कस्तूरबा गांधी छात्रावास की अधीक्षीका श्रीमती सुमन वर्मा एवं सभी शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें