ब्रेकिंग

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

सूचना

: भविष्य दृष्टि– युवा सृष्टि"के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सरगुजा आई.जी. अजय यादव...

Admin

Mon, Dec 6, 2021


राजेश सोनी

सूरजपुर. जिले के छात्र-छात्राओ की बेहतर भविष्य के मद्देनजर जिले के कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने लक्ष्य की प्राप्ति कैसे करनी है अपने भविष्य को कैसे बनाना है इस बात की जानकारी एक मोटिवेशनल कार्यक्रम "भविष्य दृष्टि –युवा सृष्टि " के रूप में आज से प्रारंभ किया है कल 7 दिसम्बर को सिलफिली हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में होने वाला "भविष्य दृष्टि –युवा सृष्टि " कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा आईजी अजय यादव होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला के कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह करेंगे. सरगुजा आईजी अजय यादव 2004 के पुलिस सेवा अधिकारी हैं इसके पूर्व श्री यादव नारायणपुर] जगदलपुर] चांपा जांजगीर, बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रहे हैं साथ ही दुर्ग एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे हैं भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि कार्यक्रम का शुरुआत आज किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं सही दिशा देना है जिला प्रशासन द्वारा यह अभिनव प्रयास किया जा रहा है कार्यक्रम की शुरुआत में कलेक्टर साहब ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा युवा चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं है अपना समय का नियोजन और सही तैयारी के साथ अपने जीवन को गढ़ सकता है यह कार्यक्रम पूरे जिले में हायर सेकेंडरी स्कूल एवं कॉलेज में किया जाएगा जिससे युवाओं में अपने भविष्य के प्रति चेतना जागृत होगी-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें