ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Thu, Apr 10, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. सूरजपुर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम देवनगर निवासी मोहम्मद इस्माईल अंसारी अपने घर के पास में अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहा है। थाना सूरजपुर पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां मोहम्मद इस्माईल अंसारी पिता स्व. रमजान अंसारी उम्र 32 वर्ष के कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 187 नग व एविल इंजेक्शन 178 नग कुल 365 नग इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 83 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें