ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

: भूमिगत खदान के चट्टान गिरने से दो श्रमिकों की मौत...चार गंभीर रुप से आहत...

Admin

Fri, Nov 23, 2018
ओपी तिवारी  सूरजपुर-सूरजपुर के विश्रामपुर स्थित  SECL के कुम्दा भूमिगत खदान में माइनिंग के दौरान कोयले की चट्टान गिरने से वहाँ काम कर रहे दो श्रमिकों की मौत हो गई हैजबकि चार गंभीर रुप से आहत हुए,मजदूर इसे प्रबंधन की लापरवाही मान रहे हैं तो वहीँ प्रबंधन जांच के बाद कारवाई की बात कर रहा है,दरअसल आज सुबह 9 बजे SECL बिश्रामपुर के कुम्दा कोयला खदान में प्रथम पाली का काम चल रहा था, उसी दौरान कोयला उत्पादन के लिए ब्लास्ट किया गया,जिसकी वजह से खदान की छत गिर गई जिसमे कई मजदूर दब गए,घटना के बाद तत्काल साथी कर्मचारियों ने रेस्क्यू शुरू किया,जिसमे चार लोगो की जान बचा ली गई, लेकिन एक माईनिंग सरदार राजेंद्र प्रसाद और ईलेक्ट्रिशियन अजय सिंह ने वहीँ दम तोड़ दिया,, फिलहाल रेस्क्यू समाप्त हो गया है और घायलों का इलाज केन्द्रीय अस्पताल में चल रहा है,, वहीँ मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,इस घटना के बाद कर्मचारियों ने SECL प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है तो वहीँ बिश्रामपुर SECL प्रबंधन पुरे मामले की जांच कराने के बाद दोषियों पर कारवाई की बात कह रहे हैं!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें