ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: भ्रमण के लिए निकली थी पुलिस... जंगल में मिली रोते बिलखते दो- तीन वर्ष की नन्ही बालिका

Admin

Mon, Nov 5, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- प्रेमनगर जनपद क्षेत्र के तारा चौकी की पुलिस टीम ग्राम साल्ही की ओर भ्रमण करने निकली थी। इसी दौरान ग्राम साल्ही तिरहा जंगल में एक 2-3 वर्ष की लवारिश बालिका रोते हुए मिली पुलिस ने उस बालिकों को अपने साथ तारा चौकी ले आया। लावारिश हालत में मिले बच्चे की जानकारी तारा चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक दिया जिस पर उन्होंने बच्चे की फोटो सहित जानकारी सोशल मिडिया में शेयर करने एवं चौकी क्षेत्र में बच्चे के परिजन की तलाश करने के निर्देश दिये। तारा चौकी  पुलिस के द्वारा लावारिश बच्चे के संबंध में आसपास क्षेत्र में पतासाजी करने के दौरान जानकारी मिली कि बच्चे के परिजन अदानी रेलवे साईडिंग में लेबर का काम करते है, पुलिस लावारिश बच्चे को लेकर रेलवे साईडिंग गई वहां बच्चा अपनी मॉ सविता को देखकर पहचान लिया और उसके पास चला गया। गुम हुये बच्चे का नाम शंकर पिता महेश भुईया निवासी चंदरपुर जिला बलरामपुर का है पुलिस की पूरी तस्दीक उपरान्त बच्चे को उसकी मॉ को सुपुर्द किया। पुलिस की इस सक्रियता ने एक बच्चे को उसके परिजनों तक सकुशल पहुंचाये जाने पर बच्चे के परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान तारा चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, मनोज जायसवाल एवं विक्रम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें