ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किये जा रहे हैं मतदान केंद्र...50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी...

Admin

Sun, May 5, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  07 मई मतदान दिवस के लिए जिले के मतदान केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। जिसमें मतदाताओं के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की व्यवस्था, शेड, विश्राम कक्ष और ओआरएस कॉर्नर का विशेष प्रबंध किया गया है। सभी मतदान केंद्रों की तैयारी एक दिन पूर्व ही सुनिश्चित कर ली जाएगी। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने पुख्ता इंतजाम के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 728 मतदान केंद्र है। जिसमें 25 संगवारी मतदान केंद्र, 03 दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र, 13 युवा कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र व 15 आदर्श मतदान केंद्र शामिल है।

निगरानी दल को प्रशिक्षण...

लोक सभा निर्वाचन 2024 के निष्पक्ष निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  जिले के कुल मतदान केंद्रों का 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में सीसीटीवी द्वारा निगरानी रखा जा रहा है जिसका ऑनलाइन निगरानी जिले में स्थापित वेबकास्ट कंट्रोल रूम  से किया जाएगा। जिले में दो पाली  में मतदान केंद्रों के सतत निगरानी हेतु दल गठन किया गया है, जिसकी प्रशिक्षण जिला कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। सीसीटीवी निगरानी दल को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कंट्रोल रूम में मॉनिटर करने को बताया गया। सूरजपुर जिले के कुल 728 मतदान केंद्रों का 50 प्रतिशत यानी 364 मतदान केंद्रों का सीसीटीवी द्वारा निगरानी किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें