ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन, शत प्रतिशत मतदान करने के लिए की अपील...

Admin

Fri, Jan 10, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया| जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू एवं अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस रैली में लोगों ने हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस, यातायात,शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के लिए इस रैली का आयोजन कर सन्देश दिया गया कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है। इसके माध्यम से ही वह अपनी आवाज शासन तक पहुंचा सकता है इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जागरुकता बैनर लेकर सयुक्त जिला कार्यालय से शुरू हुई जागरूकता रैली का समापन अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में हुआ। इस दौरान मतदाताओ को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें