ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: मदरसा की छात्रा के मौत के मामले में 2 मौलाना गिरफ्तार... जांच में पहुची प्रशासनिक टीम....मदरसे के हॉस्टल में छात्रा की फांसी पर झूलते मिला था शव...परिजनों ने लगाया है हत्या का आरोप....

Admin

Wed, Sep 28, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिले के ग्राम भवराही के एक मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा के मौत के मामले में दो मौलवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है प्रथम दृष्ट्या दोनों की गलती पाई गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है तो वही आज मदरसे की जांच में प्रसाशनिक अमला भी पहुचा था,जांच में प्रशासन की टीम ने भी प्रथम दृष्टया मौलवियों को ही मौत का जिम्मेदार पाया है. सोमवार को मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम गोभा की एक 15 वर्षीय छात्रा जो भवराही के मदरसे में पढ़ती थी का शव हास्टल के कमरे में फांसी पर झूलते मिला था जिसकी सूचना पर भवराही पहुँचे परिजनों ने मौलवियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी. परिजनों के अनुसार उनकी बच्ची के साथ मारपीट की गई थी, इसे लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था.मंगलवार को जिला मुख्यालय में छात्रा का पीएम दो डॉक्टरों की टीम ने करने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया था. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में मौलाना ताहिर व शरीफ को मौत का जिम्मेदार पाया है जिन पर धारा 306 व 34 का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जाँच पड़ताल के लिए पीएम रिपोर्ट का इन्तजार की जा रही जिससे कई रहस्यों से पर्दा बेनकाब होगे. आज मदरसा निरीक्षण में नायाब तहसीलदार अमृता सिंह,सुनीता भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी आदि मदरसा पहुँचे थे जिन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जिला अधिकारियों को सौप दी है सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की टीम ने भी जांच में मदरसे के मौलवियों को जिम्मेदार बताया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें