ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: महंगई धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, धान की गुणवत्ता, तौल और भराई की लिया जायजा...  

Admin

Fri, Dec 6, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केंद्र महंगई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने  नमी मापक यंत्र से धान की नमी, धान की गुणवत्ता, तौल व भराई की लिया जायजा। उन्होंने धान बेचने आए कृषक बंधुओं से व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया और समिति के प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने किसानों को माईक्रो एटीएम के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपकी सुविधा के लिए धान उपार्जन केंद्र में माईक्रो एटीएम उपलब्ध है जिससे आप दस हजार  की राशि निकाल सकते है। उन्होंने खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधितों को  स्पष्ट निर्देश दिये कि किसानों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों और सुविधाओं पर किसी तरह की भ्रम की स्थिति ना हो। उन्होंने धान खरीदी में किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही  इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धान खरीदी में शासन के निर्देशानुसार सभी व्यवस्था करते हुए धान खरीदी कार्य सुचारु रूप से संपन्न करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें