ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

:  महाविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन...

Admin

Wed, Sep 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  शासकीय कालीदास महाविद्यालय प्रतापपुर में नये उद्यमियों एवं छात्र- छात्राओं को नवीन उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहन हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें शासकीय कालीदास महाविद्यालय, आईटीआई, प्रतापपुर के छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना और औद्योगिक नीति के संबंध में जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तार से दिया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के महाप्रबंधक श्रीमती टी.तिग्गा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने की जरूरत है और नौकरी की तलाश न कर स्वरोजगार अपनाकर स्वयं मालिक बने। सफल उद्यमी अमित पाण्डेय, निवासी प्रतापपुर द्वारा उद्योग लगाने के संबंध में अपने अनुभव को विस्तार से बताया गया। चार्टर्ड एकाउंटेंट स्वयं गोयल ने जीएसटी एवं आयकर के संबंध में छात्र-छात्राओं के जिज्ञासाओं को शांत किया गया । इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा-प्रतापपुर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश ने बैंक ऋण संबंधी दस्तावेज एवं बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से दी गई । जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के प्रबंधक अवधेश कुमार कुशवाहा ने उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक लायसेंस, विभागीय सुविधाओं एवं औद्योगिक नीति की जानकारी दिया गया । स्वावलंबन शिविर में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, प्रबंधक सहित छात्र-छात्राओं मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें