ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: महाविद्यालय में एआई और चैटजीपीटी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन...

Admin

Fri, Dec 6, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 4-दिवसीय एआई और चैटजीपीटी प्रशिक्षण कार्यशाला का आज रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में समापन हुआ। इस कार्यक्रम को मेट्री एआई और जीआर टेक्नो इंडिया के सहयोग से और एसईसीएल की सीएसआर पहल के तहत वित्तीय सहायता से संचालित किया गया। कार्यशाला में 50 सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों ने भाग लिया, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चैटजीपीटी के उपयोग में प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम में अनुराग डांगी, टेडएक्स स्पीकर ने किया। उन्हें उत्कर्ष मिश्रा और मेट्री एआई के संस्थापक रोहित कश्यप का पूरा सहयोग मिला।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। एआई के मूलभूत सिद्धांत और शिक्षा में इसके उपयोग के अवसरों को समझना।शिक्षण सामग्री तैयार करने और छात्र सहभागिता बढ़ाने के लिए। हैंड्स-ऑन सत्र एआई उपकरणों को कक्षा में लागू करने का अभ्यास।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें