ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: माता कुदरगढी के दर्शन कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी एक की मौत 10 गंभीर..मध्य प्रदेश के सीधी जिले से दर्शन के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु..

Admin

Sun, Oct 28, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- माता कुदरगढ़ी के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के बैगन से पहुंचे श्रद्धालुओं की पिकअप वाहन वापसी में हर्रयी नदी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, इस दुर्घटना मे एक यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि 10 दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये,जिन्हें ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार पश्चात अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में ओडगी के जनपद सदस्य राजेश तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सीधी जिला अन्तर्गत बॆढन थानाक्षेत्र के ग्राम तीरा से माता के दर्शन के लिए पिकअप में सवार होकर 20-25 श्रद्धालु कुदरगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की और बलि चढ़ाने के बाद खाना खाया और देर शाम जब वे वापस लौट रहे थे तो कुदरगढ़ और औडगी के मध्य पढ़ने वाली हर्रई नदी के समीप एक खतरनाक मोड़ में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गई ।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया और अफरा तफरी के मध्य 108 एंबुलेंस मंगाकर घायलों को उपचार के लिए ओडगी चिकित्सालय भेजा गया,तो वही पिकप में सवार रामाधार नाईक 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संपतिया देवी की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। पिकअप में सवार 10 अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है मामूली चोट लगने वाले श्रद्धालुओं का उपचार औडगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें